धनबाद:बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर धनबाद स्टेशन पोर्टिको में देश के विभाजन की विभीषिका को दर्शाती एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी बालेश्वर प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी रुकमणी देवी एवं भूतपूर्व रेल कर्मचारियों का मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा द्वारा स्वागत किया गया तथा रुकमणी देवी द्वारा प्रदर्शनी के आयोजन का उद्घाटन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने रुकमणी देवी,पूर्व रेल कर्मचारियों, मंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने देश के विभाजन की विभीषिका को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments