धनबाद। SC/ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर धनबाद में आयोजित भारत बंद में रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर कांग्रेस कार्यकताओ के साथ पहुंचकर कांग्रेस ने ना सिर्फ बदं का समर्थन किया बल्की आज धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बंद का समर्थन कर कांग्रेस कार्यकताओ के साथ सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा मोदी सरकार दलित विरोधी है इसके नीयत और नीयती में खोट है संविधान बदलने की कोशिश करने वाली सरकार का हर इरादा कांग्रेस सफल नही होने देगी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा आरक्षण का वर्गीकरण तभी संभव है जब देश में जनगणना पहले हो। श्री सिंह ने कहा भाजपा आरक्षण समाप्त करना चाहती है। भारत बंद मे प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवक्ता शमशेर आलम, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, रविंद्र वर्मा, धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, धनबाद जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जहीर अंसारी, धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार संगठन के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, जिला उपाध्यक्ष मंटू दास, राजू दास, बबलू दास, निर्मल दास, मनोज कुमार हाड़ी, इकराम कुरैशी, सुजीत रजक, बबलू मालाकार, शामिल हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments