धनबाद। आज बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता के जघन्य अपराध के खिलाफ और सामान्य रूप से महिला सुरक्षा के लिए एकजुटता दिखाने के लिए एक विरोध रैली का आयोजन किया। रैली हीरापुर दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां सभा में तब्दील हो गई. जाति और भाषा की परवाह किए बिना सैकड़ों महिलाएं और पुरुष इस रैली में शामिल हुए। रैली में "We Want Justice" और "Justice delayed is Justice Denied " का नारा लगाया गया। पीछे में "करार ओयि लौहो कपाट" "आमार प्रोतिबदेर भासा" आदि गाने बज रहे थे। लोग हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिसमें दोषियों को मौत की सजा देने और महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई थी।बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने लड़कों के लिए भी स्कूल स्तर पर गुड टच बैड टच की शिक्षा देने और स्कूल स्तर पर नैतिक शिक्षा को शामिल करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ने की आदतों की कमी और आउटडोर गेम्स की कमी के कारण भी समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हम बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य सभी मीडियाकर्मियों और धनबाद के सभी नागरिकों को उनके सहयोग और भागीदारी के लिए आभारी हैं।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments