धनबाद। वनबन्धु परिषद धनबाद चैप्टर एकल महिला समिति के द्वारा शंध्या में प्रभा कुटरी हाउस, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बैंक मोड़ धनबाद में "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम" आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 72 वनबंधु एकल महिला समिति ने भाग लिए। एकल द्वारा आयोजित नंद उत्सव में वृंदावन का डेकोरेशन और कान्हा गोपिया, यशोदा बनी सदस्यों की भजन और नृत्य की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर एकल आचार्य सम्मान समारोह को सफल बनाने पर विशेष रूप से चर्चा हुई।इसके साथ ही एकल डांडिया नाइट के आयोजन पर भी सदस्यों ने विचार विमर्श किया।
धनबाद। एकल विद्यालय (एक शिक्षक वाले विद्यालय है) जो विगत कई वर्षों से भारत के उपेक्षित और आदिवासी बाहुल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में वनबन्धु परिषद द्वारा संचालित किए जा रहे है। आज भारत के वनवासी एवं पिछडे क्षेत्रों में 33 चैप्टर के माध्यम से लगभग 1.02.702 एकल विद्यालय चल रहें है। इसके अलावा पूरे भारत वर्ष में 60,364 संस्कार केन्द्र, 47 एकल व्हील, 80 एकल रथ, 2 आरोग्य व्हील, सिलाई केन्द्र, 14 ग्रमोत्थान केन्द्र, आदि विभिन्न आयामों के माध्यम सचल रहें है। ग्रामीण भारत के उत्थान में शिक्षा के महत्व को समझाने वालें हजारों संगठन इसमे सहयोग दे रहे है। भारत के वर्तमान में गाँवों के लाखों वनवासी बच्चों को एकल विद्यालय द्वारा संस्कार, स्वावलंबी, आत्म निर्भरपूर्ण एवं आरोग्यपूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही है आज एकल विद्यालय के माध्यम से 30 लाख बच्चों को 1. प्राथमिक शिक्षा, 2. आरोग्य शिक्षा, 3. जागरण शिक्षा, 4. ग्राम विकास शिक्षा 5. संस्कार शिक्षा आदि शिक्षा दी जाती है। आज पूरे भारत वर्ष में लगभग 40 लाख परिवार एकल अभियान से जुड़े हुए है।धनबाद अंचल में 480 एकल विद्यालय चल रहे है। वनबंधु परिषद धनबाद चैप्टर एकल महिला समिति के द्वारा 3 शिलाई केन्द्र चलायें जा रहे हैं। जिससे महिलाओं को विकास और स्वावलंबी बन सके।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments