Dhanbad। भाजपा धनबाद महानगर मनईटांड मंडल के भुदा स्थित दुर्गा मंडप सामुदायिक भवन में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक अहम बैठक मंन्डल अध्यक्ष संजय कुशवाहा के नेतृत्व में की गई जिसमें मुख्य रूप से धनबाद विधान सभा के प्रभारी सुनील कुमार पासवान ने कार्यकर्ताओं का बात सुना और चुनाव को गम्भीरता से लेने को कहा। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है आप सभी कार्यकर्ता गण राष्ट्र हित के लिए अपनी अपनी कमर कस लें। भाजपा धनबाद महानगर जिला महामंत्री मानस प्रसुन ने भी अपना मार्ग दर्शन देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव जिताने के लिए संकल्पित हो। मंच का संचालन दिपक झा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन दिपक गुप्ता ने किया। इसमें मुख्य रूप से श्री रूपेश सिन्हा, रिन्कु सिंह जी अनिल सिन्हा जी श्रीमती विभा सिंह जी श्री मौसम सिंह जी चंदन गोस्वामी जी श्री सोना रजक जी लालटु सिन्हा जी कामदेव जी टिन्कु साहु जी अजीत ठाकुर जी दिनेश दिवान जी रामचन्द्र पंडित जी राजेश शर्मा जी धीरज शर्मा जी प्रमोद मंडल जी बिजय सैनी जी आदि मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments