Hot Posts

6/recent/ticker-posts

युवा आक्रोश रैली को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, मशाल जुलूस निकाला

 


धनबाद: राज्य की हेमंत सरकार की वादाखिलाफी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर 23 अगस्त को रांची में भाजयुमो के बैनर तले आहूत युवा आक्रोश रैली की सफलता के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली की सफलता के लिए विभिन्न मंडलों में बैठक की जा रही है। भाजपाई धनबाद से हजारों की संख्या में रैली में रांची जाने का दावा कर रहे हैं।कार्यक्रम को लेकर  बुधवार को देर शाम भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस आईएसएम गेट से रणधीर वर्मा चौक तक गई।मशाल जुलूस में मुख्य रूप से 

विधायक राज सिन्हा,युवा आक्रोश रैली के धनबाद प्रभारी सुनील पासवान, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल शामिल हुए.विधायक ने कहा कि आज राज्य में भ्र्ष्टाचार चरम पर है।राज्य की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य में चल रही गठबंधन की सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है।इस सरकार ने राज्य के लाखों युवाओं से किए नौकरी का वादा पूरा नही की। धनबाद प्रभारी सुनील पासवान ने कहा कि 23 अगस्त को राज्यभर से लाखों की संख्या में रांची सीएम आवास का घेराव किया जायेगा। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि 23 अगस्त को दस हजार की संख्या में कार्यकर्ता रांची जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments