Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति विशेष विद्यालय में आशाएं महिला ग्रुप ने रक्षाबंधन त्योहार का आयोजन किया



धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति विशेष विद्यालय में *आशाएं महिला ग्रुप* के द्वारा  रक्षाबंधन त्योहार का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। आज आशाएं महिला ग्रुप की सदस्यों ने  विद्यालय में अध्ययनरत विशेष बच्चों को कुमकुम तिलक लगाकर उन्हें रक्षासूत्र बांधते हुए उन्हें अपना आशिर्वाद प्रदान किया। स्कूल प्राचार्या अपर्णा दास जी ने इस मौके पर पर कहा कि हम हर त्योहार अपने बच्चों के साथ मनाते है ताकि इन्हें भी त्योहारों के महत्व से परिचित कराया जा सके। आशाएं महिला ग्रुप की सदस्यों ने कहा कि विगत 10वर्षों से हमलोग जीवन ज्योति के बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाते आ रहे हैं । यहां आकर हमसब को बहुत ही आत्मीयता एवं खुशी की अनुभूति होती है। आज इस अवसर पर आशाएं महिला ग्रुप की ओर से बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजनों का भोजन परोसा गया। आज के कार्यक्रम में आशाएं महिला ग्रुप की बबिता बर्नवाल, प्रीति, ममता, डिंपल, सुनीता सिंह, सुनीता साव, तनवी अग्रवाल, चारु एवं अन्य सदस्य तथा जीवन ज्योति परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments