Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विधायक ने भाजपा धनबाद महानगर के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल को अंग वस्त्र देकर शुभकामनाएं और बधाई दी


धनबाद महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष नित्यानंद मंडल को बनाया गया है।  नित्यानंद मंडल गुरुवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा के आवास पहुंचे और आशीर्वाद लिया. विधायक ने भाजपा धनबाद महानगर के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल को अंग वस्त्र देकर  शुभकामनाएं और बधाई दी।लोकसभा चुनाव के पहले से ही धनबाद जिला महानगर और ग्रामीण कमेटी का गठन पेंडिंग था।  पहले कहा गया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए फिलहाल इसे स्थगित रखा गया है।  लोकसभा चुनाव के बाद इसकी घोषणा की जाएगी। अभी महानगर कमेटी की घोषणा होनी बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि दो-तीन दिनों में महानगर कमेटी का भी गठन हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments