Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के होने वाले चुनाव के लिए अन्तिम दिन प्रेम प्रकाश गगेशरिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन फार्म लिया



धनबाद। फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की होने वाले चुनाव सत्र 2024-2026 के लिए आज दिनांक 9 अगस्त तक नॉमिनेशन फार्म लेने की अन्तिम तिथि है। आज एक और  उम्मीदवारी के लिए फार्म  प्रेम प्रकाश गगेशरिया  के द्वारा कोषाध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन फार्म लिए। चुनाव प्रभारी  प्रदीप कुमार सिंह  ने जानकारी देते हुए  बताया।कुल मिलाकर आज तक और अन्तिम तिथी तक 7 उम्मीदवारो ने नॉमिनेशन फार्म लिया। अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार, महासचिव पद के लिए 2 उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष पद के लिए  3 उम्मीदवार के द्वारा फार्म लिया गया। फार्म भरकर जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक है।फार्म की जांच 12 अगस्त को रखी गई है।और 13 अगस्त तक नॉमिनेशन वापस लेने की तिथि है।।17 अगस्त तक वोटर लिस्ट जारी कर दिए  जाएगे ।



Post a Comment

0 Comments