धनबाद। 15 अगस्त को कलियासोल बाजार में "आदित्य फोटोस" स्टूडियो के उद्घाटन समारोह में कोलकाता इमेज एक्सपो पोस्टर का लॉन्चिंग किया गया जिसमें धनबाद जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बुला चंद्रा, कोषाध्यक्ष विश्वास कुमार , उपाध्यक्ष अजीत कुमार, सहित लगभग 20 स्थानीय फोटोग्राफर मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप साव, दीपांकर, सुमंत, जितेन, राज, पल्लव,सोनई, संतोष का आम भूमिका रही। डीडीपीए के कोषाध्यक्ष कुमार विश्वास ने बताया धनबाद और केलियासोल क्षेत्र के फोटोग्राफरों ने मिलकर आदित्य फोटोस के उद्घाटन समारोह में कोलकाता, इमेज क्राफ्ट द्वारा आयोजित फोटो वीडियो एक्सपो का पोस्टर लांच किया। यह एक्सपो 24, 25, 26 अगस्त को नेताजी इनडोर स्टेडियम कोलकाता में आयोजित होने वाली है जिसमें धनबाद के तमाम फोटोग्राफर शामिल होंगे।16 अगस्त को बैंक मोड़ , फोटो फ्रेंड में डीडीपीए संस्था द्वारा उक्त पोस्टर लॉन्चिंग का कार्यक्रम किया गया जिसमें धनबाद के तमाम फोटोग्राफर मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रूप से संस्था के सचिव राम सिंह,भारत चावड़ा,अशोक प्रधान, मुन्ना सिंह ,मुन्ना महाकाल ,मनोज ,तुलसी, मंटू अरविंद, श्याम सुंदर सिंह ,काजू साहनी ,समर ,नसीम ,शंकर ,छोटू व अन्य फोटोग्राफर उपस्थित थे।
संस्था के अध्यक्ष बुला चंद्रा ने बताया इमेज क्राफ्ट फोटो वीडियो एक्सपो के आयोजक शंकर दा ने धनबाद जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के तमाम सदस्यों को आमंत्रित किया है , उसी का पोस्टर लॉन्चिंग हम लोग बैंक मोड़ में आज किया जिसमें धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से फोटोग्राफर पोस्टर का लांचिंग किया।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments