Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पर्युषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की महत्ता बताई गई, नेहा जैन कर रही है 10 दिन का दशलक्षण उपवास

 



धनबाद। आज पर्युषण पर्व का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म है ।आज प्रातः अभिषेक शांतिधारा के बाद पंडित महावीर शास्त्री जी के सानिध्य में उत्तसम शौच धर्म की पूजा की गई ।आज की शांति धारा पप्पन जैन, संतोष जैन, भगवती देवी, रजत जैन के परिवार ने की।आई आई टी धनबाद में कार्यरत रजत जैन की पत्नी नेहा जैन 10 दिन का उपवास कर रही है आज उनका चौथा दिन है । इनका 18 तारीख को करना होगा यानी अन्न ग्रहण करेंगी ।मनुष्य  लोभ के कारण संसार के सभी वस्तुओ को पाना चाहता है जबकि अपने पास उप्लब्ध वस्तुओ से ही संतोष करना और अधिक पाने की लालसा न ही उत्तम सौच धर्म है ।

आज के कार्यक्रम और पूजा में संजय गोधा, सुशील बाकलीवाल, मुकेश जैन, मनीष झांझरी, ,प्रमोद जैन, करुणा गोधा, सपना जैन, साधना जैन, स्वाति जैन आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments