धनबाद। इस्लाम धर्म के आखरी संदेश वाहक मोहम्मद साहब के दुनिया में आगमन का दिन 12 रबी उल अव्वल जश्न ईद मिलादुन्न नबी कोयलांचल में धूम धाम से मनाया गया। भारी बारिश के बावजूद सुबह सवेरे ही मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलने लगे,सड़कों पर इस्लामी हरा झंडा और तिरंगा हाथों में लिए मुस्लिम समुदाय के लोग सरकार की आमद मरहबा,दिलदार की आमद मरहबा,आका की आमद मरहबा के गगनचुंबी नारा लगा रहे थे।
श्रमिक चौक रांगातांड के समीप नौजवान कमिटी पुराना बाज़ार द्वारा भव्य मंच बनाया गया था जिसकी साज सज्जा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था,श्रद्धालुयों पे पुष्प वर्षा की गई और फल वितरण किया गया। ड्रोन द्वारा जुलूस की मॉनिटरिंग की जा रही थी,नौजवान कमिटी पुराना बाज़ार द्वारा पेय जल,फर्स्ट एड और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी।नौजवान कमिटी के सदस्य सड़क पर ट्राफिक व्यवस्था में यातायात पुलिस के साथ सहयोग करते हुए नज़र आए। नौजवान कमिटी पुराना बाज़ार के संस्थापक सदस्य सोहराब खान और इमरान अली ने बताया की पिछले 14 वर्षों से नौजवान कमिटी अपनी सामाजिक कार्य में जुटी हुई है। सोहराब और इमरान अली ने बताया की नौजवान कमिटी के सक्रिय सदस्य हाजी मो०इमरान को हम लोगों ने इस वर्ष खोया है,आज हम लोग बड़ी शिद्दत से अपने प्रिय सदस्य मरहूम हाजी मो०इमरान को याद कर रहे हैं।आप को बताते चले कि नौजवान कमिटी के सदस्य हाजी मो०इमरान कैंसर से पीड़ित थे और इस वर्ष अगस्त में उनका निधन हो गया था,उनकी याद में नौजवान कमिटी द्वारा जगह जगह पोस्टर भी लगाए गए थे।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
नौजवान कमिटी के मंच पर धनबाद विधायक राज सिन्हा,पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,समाजसेवी कुंभनाथ सिंह,कांग्रेस नेता अभिजीत राज,मयूर शेखर झा,तबरेज खान,रविन्द्र वर्मा,रितेश सिंह,संदीप कुमार,अनवर शमीम,राजेश्वर यादव, सुल्तान अहमद खान,कुमार सम्भव डॉक्टर नुमान सिद्दीकी,जावेद खान,यातायात पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह,बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार,हाजी नायब अली,रियाज खान,पूर्व पार्षद अशोक पॉल,पूर्व पार्षद निसार आलम,जामा मस्जिद सादर अफजल खान,विजय सैनी,फारूक काजी,साबिर आलम,जुहैर आलम,आनंद चौरसिया,सहित धनबाद के कई गण्यमान लोग उपस्थित थे।यातायात पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह और बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार के साथ नौजवान कमिटी पुराना बाज़ार के सदस्यों द्वारा शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नौजवान कमिटी के सोहराब खान,इमरान अली,फिरोज अली,परवेज खान,मुमताज आलम,अफजल अंसारी,तनवीर अंसारी,सलाउद्दीन महाजन,गुलाम मुरसलीन,हिमायूं रज़ा,मोइन अंसारी, मो०शहाबुद्दीन,आरजू आलम,मंजर खान,मिस्टर खान,अफरोज खान,आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा!

.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments