Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद शहर के तपोवन कॉलोनी भारी बारिश बनी कहर, सड़कों और घरों में पानी हुआ लबालब



धनबाद। लगातार चार दिनों से बारिश में शहर की स्थिति खराब हो गई है अगर हम सरायढेला क्षेत्र के तपोवन कॉलोनी की बात करें तो शहर का सबसे पॉस इलाका माना जाता है लेकिन वर्षा होने के बाद यह कॉलोनी नरक के सामान बन जाती है।अगर कॉलोनी की सभी सड़कों की बात करें तो यहां पर पानी लबालब भरा हुआ है, लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं कई घरों में तो पानी भी प्रवेश कर चुका है और लोग दुबक के खाट और पलंग पर बैठे हुए हैं ।बताते चले की बरसात के दौरान इस क्षेत्र में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि शहर के अन्य कॉलोनी की पानी पहले सड़क पर आती है और यह कॉलोनी नीचे होने की वजह से सारे बरसात का पानी नाले के सहारे कॉलोनी में जमा होती है और घरों में प्रवेश कर जाती है 

इस कॉलोनी की आबादी लगभग 50000 से अधिक है और बरसात के मौसम में यह कष्ट और परेशानी हर वर्ष इनको झेलना पड़ता है 

इस नजारे को आप देखकर खुद तय कर सकते हैं कि नगर निगम की पोल खोल के रख दी गई है ,नगर निगम के सारे दावे खोखले हो गए हैं लोगों का कहना है कि सड़क नदी बन चुकी है घर से निकलना मुश्किल हो गया है पैदल चलना भी दुर्लभ हो गया है। बताते चले कि स्थानीय निवासी भूषण साव ने कहा कि यह स्थिति हर वर्ष होती है और हल्की सी बारिश में स्थिति उत्पन्न हो जाती है नाले का सारा पानी घरों में प्रवेश कर जाता है उन्हें कहा कि यहां पर इतने दिनों से कॉलोनी का निर्माण हुआ लेकिन अभी तक ना कोई जनप्रतिनिधि , अधिकारी और ना ही वार्ड पार्षद आते हैं हम लोग इसी तरह जीने को विवश हैं ।



Post a Comment

0 Comments