Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद रेल मंडल में 16 दिनों की स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत हुई

 




Anchor - धनबाद रेल मंडल में आज से अगले 16 दिन के लिए स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसमे आज कार्यक्रम के पहले दिन धनबाद डिवीजन के 152 स्टेशनों पर कुल 1500 पौधरोपण किया जा रहा है वहीं रेलवे अधिकारीयों,कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई है.एडीआरएम ने डीआरएम सभागार में प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि 17 से शुरू हो रहे कार्यक्रम के निमित्त हर दिन अलग अलग तरह की एक्टिवटी होगी. जिसमे स्वास्थ्य शिविर, सुरक्षा पीपीई प्रदान, प्रभातफेरी, मैराथन, स्पोर्ट्स,कार्यक्रम के पांचवे दिन पुरे मंडल में पांच हजार पौधारोपण,अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएँ तैयार करना,घर घर जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न तरह की प्रतियोगितायें होंगी और कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगी. उन्होंने आगे बताया धनबाद मंडल ने साल 2024 में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है जिसके आलोक में अबतक 70 हजार पौधे लगाए भी जा चुके हैं वही बताया कि 16 सितंबर से 26 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमे राजभाषा को बढ़ावा देना है।



Post a Comment

0 Comments