Dhanbad। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला परिषद मैदान (उत्तरी छोर) मे बंगाली कल्याण समिति के द्वारा आनेवाले दुर्गापुजा के प्रांरम्भिक बिधी खुटी पुजा का आयोजन किया गया।पुजा मे समिति के सभी सदस्य एंव सदस्यो के अलावे जिला परिषद के अधिकारी एंव कर्मचारी तथा पूर्व पार्षद अंकेश राज उर्फ पप्पु साव उपस्थित थे।बैदिक मन्त्रोचारंन एंव बिधीवत पुजा तथा उपस्थित तमाम जनसमूह के भक्तिमय योगदान के साथ पुरे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या मे लोग उक्त कार्यक्रम मे भाग लिए। कार्यक्रम के अंत मे सभी लोगो के बीच प्रसादी एंव मिठाई का वितरण किया गया। इस बार समिति का पुजा मे रामकृष्ण चटर्जी अध्यक्ष, श्री बिश्वनाथ घोष, सचिव तथा श्री चपल बिश्वास उर्फ गोपी दा कोषाध्यक्ष की भुमिका निभा रहे है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments