धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय, धनबाद में मूल्यांकन एवं आकलन की प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम का विषय “Strengthening Assessment and Evaluation Practices” रहा।
कार्यक्रम में शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रभावी मूल्यांकन पद्धतियों, सतत एवं व्यापक आकलन, प्रश्न-पत्र निर्माण, सीखने के परिणामों के अनुरूप मूल्यांकन तथा विद्यार्थियों की प्रगति के विश्लेषण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन के रूप में झारखंड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुरजीत सिंह एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल, चिरकुंडा की उप प्राचार्या स्वागता भट्टाचार्य ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों, चर्चा एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर बल दिया गया।
समापन अवसर पर विद्यालय के वेन्यू डायरेक्टर एवं प्राचार्य श्री सुदीप कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रभावी मूल्यांकन केवल विद्यार्थियों के प्रदर्शन को मापने का माध्यम नहीं, बल्कि उनके सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि शिक्षक यदि आकलन के आधुनिक तरीकों को कक्षा-कक्ष की गतिविधियों से जोड़ें, तो विद्यार्थियों की वास्तविक सीखने की क्षमता को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे क्षमता-वर्धन कार्यक्रम शिक्षकों को नई शैक्षणिक पद्धतियों से जोड़ने तथा विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों एवं रिसोर्स पर्सन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला के समापन पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभवों को अपने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments