Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहीद राजू यादव की 33 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन


धनबाद: राजू यादव चौक पूजा टॉकिज के निकट वृहस्पतिवार को जिला बीस सूत्री समिति धनबाद  के तत्कालीन उपाध्यक्ष शहीद राजू यादव कि 33 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा व सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम स्मारक समीति की ओर से की गयी।                    अध्यक्षता पूर्व मंत्री आबो देवी व मंच संचालन राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने की। शहीद राजू यादव की आदमकद प्रतिमा पर सर्वप्रथम उनकी धर्म पत्नी  सह पूर्व मंत्री आबो देवी पुत्र संजय कुमार अवधेश कुमार महामंत्री राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ सह केद्रीय सचिव आजसू पार्टी  सुमेश कुमार पौत्र साहित्य राज सामर्थ के अलावे विभिन्न राजनीतिक,धार्मिक व सामाजिक संगठन के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। पूर्व मंत्री आबो देवी ने कहा कि मेरे पति राजू यादव सामाजिक न्याय के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। अपने संपूर्ण जीवन दबे कुचले गरीब गुरबो और वंचितों की आवाज बने रहे । वंचितों को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने एवं उनकी आवाज को बुलंद करने की कीमत उन्हे जान देकर चुकानी पड़ी , उनके बढ़ते लोकप्रियता से घबराकर माफिया ने उनकी निर्मम हत्या की । उन्होंने कहा कि माफिया का अंत अब करीब है इसकी शुरुआत हो चुकी है। समाज सेवी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि राजू यादव समाजिक न्याय के प्रतीक थे। समाजवादी राजनीतिक के बड़े नेता के रूप मे स्थापित  हुए , उन्होंने समाज को बहुत कुछ दिया।आवेश कुमार ने कहा कि पिता ने विनम्र,साहसी,शक्तिशाली व कर्मयोगी रहकर  दृढ विश्वास के साथ सामाजिक न्याय की जो अद्भुत ज्योति जलाई उसे बुझने नही दूंगा।                                                             श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से पूर्व पार्षद जगत महतो, उदय शर्मा, शिव शंकर व्यास, रामाशीष यादव,  बासुदेव प्रसाद यादव, सीताराम यादव, अनवरी खातुन, गुलशन खातुन, रंजीत यादव गुड्ड, प्रवीण कुमार,  सोमनाथ चटर्जी, मनन यादव, दिवाकर सिंह, देवेन्द्र यादव, रतिलाल महतो, वंशराज कुशवाहा, कुल्लू चौधरी, महेंद्र यादव, अधि. रामउग्रह शर्मा, सुमित्रा देवी, गोपाल यादव, सोनू यादव, विहारी यादव,रामबाबु यादव, कामेश्वर यादव, दिलीप यादव, जे. पी.यादव, ऋषभ कुमार के अलावे दर्जनो लोग सम्बोधित किए। धन्यवाद ज्ञापन शंकर यादव ने किया ।

Post a Comment

0 Comments