धनबाद। कलवार वैश्य जागृति मंच के तत्वाधान में न्यू टाउन हॉल गोल्फ ग्राउंड धनबाद में भगवान बलभद्र और भगवान सहस्त्रार्जुन पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। एक सुसज्जित रथ पर भगवान बलभद्र और भगवान सहस्त्रार्जुन की यात्रा में सैकड़ों पुरुष महिला के जय बलभद्र का नारा,बैंड बाजा, ढोल ताशा के शोर से शहर गूँज रहा था।यह यात्रा टाउन हॉल से चलकर कला भवन होते हुए रणधीर वर्मा चौक से होते हुए पुनः टाउन हॉल आकर समापन हुआ। टाउन हॉल के सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि हमारे इष्ट देव भगवान बलभद्र जी हैँ बलभद्र शान्ति के प्रतीक हैं। भगवान श्री कृष्ण अपने बड़े भाई बलभद्र जी की सलाह माने होते तो शायद महाभारत नहीं होता, कलवार समाज पूरे देश में शान्ति ,सद्भावना ,सद्विचार के साथ जीवन जीते हैं। ऐसे मानवीय विचारों से एक सभ्य समाज और देश का निर्माण होता है।
आयोजन की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष महेश चंद्र भगत ने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति हमेशा से एकता और मिलजुल कर रहने का पाठ पढ़ाते आई है । मिलजुल कर रहना हमारे विकास के लिए जरूरी है इससे हमारा परिवार, समाज और देश मजबूत होता है। समाज आर्थिक क्षेत्र में सबल है पर उन्हें राजनीतिक चेतना विकसित कर अपना अधिकार प्राप्त करे।
संरक्षक निर्मल शाहाबादी ने कहा कि लोकतंत्र में संगठन की बड़ी अहमियत है जब आप संगठित होंगे लोग आपका आदर करेंगे आपका महत्व समझेंगे न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका में आपकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
जगदंबा ग्रुप के निदेशक कृष्ण मुरारी चौधरी ने कहा कि हम सबके आपस के विचार और विचारधाराएं अलग हो सकते है, पर यह हमेशा याद रखना है कि एक दुसरे का सम्मान कर ही हम अपने सपनो को पूरा कर सकते हैं ।
सचिव संजय जायसवाल ने कहा कि किसी के मन को निराश न होने दें, उन्हें दीन हीन मत बनाए ,उन्हें सम्मान देने ,सही दिशा देने पर समाज में प्रसन्नता का प्रसार होगा लोगों के दुख मिटेगी, निराशा दूर होगी, उनमे उत्साह,उल्लास और कर्मठता का संचार होगा ।
कोषाध्यक्ष अमित कुमार शरण ने कार्यक्रम की सफलता पर धनबाद गोविंदपुर, केन्दुआ, कतरास, झरिया, सिंदरी आदि क्षेत्रों से आए समाज के साथियों का आभार जताया।उद्योगपति जगदंबा ग्रुप के डायरेक्टर कृष्ण मुरारी चौधरी ने समाज को भवन निर्माण के लिए 50 डिसमिल जमीन देने का घोषणा किया और मंच के अध्यक्ष महेश भगत सचिव संजय जायसवाल को जमीन दान का इक़रार पत्र सौंपा। उक्त घोषणा पर माननीय अतिथियों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शॉल, बुके से सम्मानित किया। साथ ही उक्त जमीन पर चाहरदीवारी निर्माण और शहर में कार्यालय बनाने के श्री चौधरी के आह्वान पर समाज के अन्य लोगों ने अर्थिक योगदान की घोषणा की। जिसपर राजीव जायसवाल, शारदा जायसवाल, हरेंद्र गुप्ता, विनय भगत, रंजीत जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, विजय माल्या, अनिल भगत विजय भगत, आदि ने सहयोग राशि की घोषणा की ।
इस वर्ष मेडिकल, जे इ मेंस,दसवीं, बारहवीं में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस परिसर में देश की स्वतंत्रता संग्राम में शामिल कलवार महापुरुषों, विद्वान लेखकों, एम्स अस्पताल के निर्माण में योगदान देने वाली राजकुमारी अमृता कौर अहलूवालिया,भारत रत्न के कामराज, चंद्रयान 11 के के. शिवन सहित अन्य का उनके जीवनी सहित चित्र सजाया गया था ताकि वर्तमान पीढ़ी उनके विद्वता, शौर्य तथा विचारों का वाहक बने।कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक युवती परिचय किया गया।
बच्चे बच्चियों ने मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चे बच्चियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का संचालन संजय जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सर्व श्री सतीश जायसवाल, पारस जायसवाल, अरुण जायसवाल, , सोनू भगत, राजेश जायसवाल ,मनोज जायसवाल, शरद शाह, नितेश शहाबादी , लव कुमार,राजा जायसवाल, सुरेंद्र भगत, श्रीमती ज्योति जायसवाल, राज किशोर चौधरी, श्रीमती ज्योति जायसवाल, चंदाजायसवाल, मधु जायसवाल, मनोज भगत,अजय भगत, विजय भगत रमेश जायसवाल,अशोक जायसवाल,गौतम कुमार, लोहित कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments