धनबाद। 9 सितम्बर को धनबाद के ऐतिहासिक मैदान (गोल्फ ग्राउंड) मे भाकपा माले-मासस के विलय को लेकर आयोजित "एकता रेली" को लेकर धनबाद के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई । प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि विलय वामपंथ चिंतक कॉ0 ए के राय की क्रांतिकारी विरासत धनबाद समेत पुरे झारखंड में बढ़ाने के लिए एक एतिहासिक कदम होगा। उनके मजदूर-किसान आँदोलन में तीव्रता आयेगी। भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में मजदूर-किसान, छात्र नौजवान महिला आन्दोलित है। फ़ासीवादी सरकार को शिकस्त देना होगा। घुसपेठी के नाम पर कॉरपोरेट के लूट को बढ़ावा दिया जा रहा है। आदिवासियों के जमीनों पर अधिग्रहण कर कॉरपोरेट के हाथो सौप रही है।
9 सितंबर के रेली के बाद 10-11 सितम्बर को पार्टी का केन्द्रीय कमिटी की बैठक होगी।मासस कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक काॅ0 अरुप चटर्जी ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टियाँ समय के मुताबिक जिस प्रकार विघटित हुआ है कॉ0 एकेराय सभी वामपंथी पार्टियों को एकजुट करने के लिए मासस का गठन किया आज समय की मांग है कि सभी वामपंथी पार्टियों को एकजुट होकर भाजपा को शिकस्त देना होगा। आज भाकपा माले मे मासस का विलय एक बड़ा राजनीतिक परिघटना होगी जो झारखंड ही नही बल्कि पुरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। 9 सितम्बर को 50 हजार से ज्यादा लोगो का महाजुटान होने जा रहा है। मासस के केन्द्रीय महासचिव कॉ0 हलधर महतो ने कहा भाजपा कॉरपोरेट परस्त नीतियों के तहत जल जंगल जमीन प forर कॉरपोरेट के हाथों में सौप रही हैं। अडानी-अंबानी देश के भू-सम्पदा को लूट रही हैं। मजदूर -किसानों को एकजुट करके भाजपा सरकार के खिलाफ एक सशक्त आँदोलन खड़ा किया जायगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से भक्ति भाकपा माले जिला सचिव, कामरेड बिंद्रा पासवान, जिला सह सचिव कॉमरेड कार्तिक प्रसाद, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज, नकुल देव सिंह, विजय पासवान, सोमनाथ चक्रवर्ती, भजोहरो महतो, राजेंद्र पासवान, संदीप कौशल, वेद प्रकाश सिंह, आसमान मरांडी, विशाल सोरेन, औरंगजेब खान,सुरेश पासवान आदि लोग शामिल थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments