धनबाद: धनसार स्थित दास टोला के राजू दास व उनकी धर्मपत्नी सुनीता देवी सामाजिक व पारिवारिक वीडियो रील बनाकर पारिवारिक समाज को महत्वपूर्ण संदेश दे रहे हैं। सुनीता देवी ने बताया शराब के कारण बरबाद हो रहे घरों को बचाने को लेकर नशामुक्ति, वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण की सुरक्षा,वृक्ष कटाई बंद करने, बाल शिक्षा के बढ़ावा को लेकर,झारखंड की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर वीडियो रील बनाकर संदेश देने की कोशिश करते है। राजू दास ने बताया कई रीलों के दर्शक हजारों लाखों में है। इस सामाजिक पारिवारिक अभियान के लिए राजू और सुनीता ने झारखंड राज्य सरकार व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला प्रशासन से मदद मांगा है।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments