Anchor - केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखण्ड में सरकार बदलेगी. जनता ने मन बना लिया है.आगामी विधानसभा चुनाव में हम बहुमत से जीत दर्ज करेंगे.उन्होंने कहा कि बीसीसीएल दौरे के क्रम में विस्थापन, भूमि अधिग्रहण का मुद्दा, जमीन के बदले नौकरी ऐसे तमाम समस्याओं का अध्ययन किया है और जो आवेदन लोगों से प्राप्त हुए हैं उन सभी का बारीकी से अध्ययन किया जायेगा और उसमें क्या सुधार हो सकते हैं उसमें बेहतर से बेहतर सुधार करने का प्रयास किया जायेगा.केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे विभिन्न जगहों का दौरा करते हुए दोपहर के भोजन के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास पहुंचे थे. यहाँ भारी संख्या में भाजपाई मौजूद हुए. विशेष रूप से मौक़े पर विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पीएन सिंह,धनबाद के सभी छह विधानसभा की कलस्टर प्रभारी अग्निमित्रा पोल,कृष्ण प्रताप सिंह पूर्व सांसद,जौनपुर यूपी,सुनील पासवान पूर्व मेयर गिरिडीह उपस्थित हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments