Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संत अंथोनी चर्च में फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो के विदाई समारोह का आयोजन किया गया, फादर ज्ञान ने धनबाद में मिले प्रेम के लिए सबका आभार व्यक्त किया




Dhanbad। कैथोलिक धर्मप्रांत जमशेदपुर के द्वारा फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो का स्थानांतरण संत अंथोनी चर्च धनबाद से टेल्को जमशेदपुर के चर्च में कर दिया गया है। इसी उपलक्ष्य में आज संत अंथोनी चर्च, धनबाद में दिनांक 8 सितंबर 2024 को प्रार्थना सभा के उपरांत फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मंच संचालन कर रहे प्रवीण लोंगा ने कहा कि- आज जब फादर हमारे बीच से विदा हो रहे हैं तो यह बहुत ही भावुक क्षण है। वास्तव में किसी का विदा होना या हमसे जुदा होना कहीं ना कहीं हमें भावुक कर देता है। यह एहसास तब और भी ज्यादा गहरा हो जाता है जब जाने वाले के साथ आपका एक गहरा लगाव, निकटता और प्यार हो। फादर का पदार्पण हमारे धनबाद पल्ली में जुलाई 2018 में हुआ था। आज सितंबर 2024 है अर्थात इनका धनबाद पल्ली में कार्यकाल लगभग 6 वर्षों से भी ज्यादा का रहा है। फादर ने अपने इन 6 वर्षों के कार्यकाल को बहुत ही सुचारू रूप से पूरा किया है। इन्होंने सारे पल्ली वासियो के दिलों में एक अपना अलग ही स्थान बना लिया है। इन्हीं के कार्यकाल में कोरोना जैसी भयंकर महामारी का भी हमने डटकर सामना किया। जहां संक्रमण के भय से गिरजाघर के दरवाजे लोगों के लिए बंद कर दिए गए थे वहीं धैर्य के साथ फादर ने सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करते हुए लोगों से भी धैर्य धरने की गुजारिश की। सहायक फादर प्रदीप मरांडी ने अपने विदाई संदेश में कहा- फादर ज्ञान का कद बहुत ऊंचा है इसलिए इस व्यक्तित्व के विषय में कुछ शब्दों में बोल पाना नाइंसाफी होगी। आज उनके विदाई समारोह में हम उन्हें तहे दिल से सिर्फ और सिर्फ धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देंगे। फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो की एक बहुत बड़ी खासियत है कि वह गंभीर से गंभीर बातों को भी बहुत ही सहजता के साथ समझा सकते हैं। साथ ही साथ बच्चों और युवाओं के प्रति उनका हमेशा से एक विशेष लगाव रहा है। उनके कार्यकाल में धनबाद कलीसिया अब एक वृहत परिवार के रूप में स्थापित हो चुकी है। विदाई समारोह में महिला संघ तथा कार्मल स्कूल की बच्चीयों द्वारा मधुर संगीत की प्रस्तुति दी गई। सहायक फादर प्रदीप मरांडी द्वारा गुलदस्ता भेंट किया गया। थॉमस मुर्मू द्वारा शॉल, पलली की ओर से आइवन वॉकर द्वारा मोमेंटो तथा महिला संघ की ओर से शांति सोए के द्वारा टोकन ओफ लव प्रदान किया गया। अंत में फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो के अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने एक-एक कर सभी पल्ली वासियो, महिला संघ, पारिश काउंसिल के मेंबर्स, युवा, कोयर दल के सदस्यों, मिशनरीज आफ चैरिटी के सभी सिस्टर, कार्मल सिस्टर,बच्चों, वेदी सेवक यहां तक की चर्च ऑफिस में बैठने वाले जेम्स किंडो तथा स्वयं सेवकों को अपने दिल से हार्दिक धन्यवाद एवं बधाइयां दी। हमारे जीवन में सारी चीज ईश्वर की बनाई योजना के अनुसार ही होती हैं। यह ईश्वर की ही योजना थी जिसके कारण विशप फेलिक्स द्वारा मुझे जुलाई वर्ष 2018 में धनबाद संत अंथोनी चर्च में फादर के रूप में आकर अपनी सेवा देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके पहले मैं पश्चिम बंगाल स्थित आद्रा के चर्च में फादर के रूप में अपनी सेवा दे रहा था। फादर ज्ञान ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान किए गए हर एक छोटे बड़े कार्य का श्रेय सहायक फादर प्रदीप मरांडी को दिया। उन्होंने कहा विगत 6 वर्षों से उन्हें धनबाद पल्ली द्वारा एक परिवार के सदस्य के रूप में प्यार एवं सम्मान दिया गया है। इसके लिए मैं सदा आप लोगों का आभारी रहूंगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशिर प्रभात तिर्की, इतवा टूटी, रिशु सुरीन, हरमन बिल आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments