धनबाद:पुलिस मुखबिर सह कोयला कारोबारी निरज तिवारी हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्त आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू सिंह के धनबाद थाना अंतर्गत जेसी मल्लिक रोड स्थित आवास की कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पुलिस पहुंची । इस अवसर पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में की जा रही कुर्की जब्ती की कार्रवाई का अभियुक्त आशीष रंजन के भाई ने विरोध किया। आशीष पर धनबाद जेल में बंद शूटर सह गैंगस्टर अमन सिंह,रंजय साहू, समीर मंडल हत्याकांड में शामिल होने का भी आरोप है ।
कतरास और धनबाद सदर थाना प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के जवान के के साथ पुलिस की टीम पहुंची थी। अभियुक्त आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह पर दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments