Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मनईटांड़ में गणपति उत्सव के दौरान दिया जा रहा भागवत गीता

  


धनबाद।मनईटांड़ बैंक कालोनी स्थित हरि मंदिर समिति की ओर से भव्य रूप से गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। आयोजन में मुख्य रूप से एलबी सिंह व कुंभनाथ सिंह उपस्थित हुए। इस दाैरान समिति के सप्पू महतो ने एलबी सिंह व कुंभनाथ सिंह सहित तमाम लोगों को भागवत गीता देकर सम्मानित किया। इसके अलावा वार्ड 29 के पूर्व पार्षद मदन महतो उपस्थित हुए, उन्हें भी समिति की ओर से भागवत गीत दिया गया। संयोजन रवि सोनी ने बताया कि भागवत गीता का नियमित पाठ से व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव तो होता ही है, साथ ही जीवन की कई परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होने लगती है। मौके पर साेनू सिंह, बिकेश भगत, मनीष साह, शुभम साह, रितेश सिंह, अरित्रा साहा, पीयूष सिंह आदि ।



Post a Comment

0 Comments