Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पर्युषण पर्व के दूसरे दिन मार्दव धर्म की पूजा हुई,मार्दव धर्म हमे बताता है कि मनुष्य को मान(घमंड ) से दूर रहना चाहिए


Dhanbad। आज पर्युषण पर्व का दूसरा दिन है इसमें मार्दव धर्म की पूजा की जाती है ।मार्दव धर्म हमे यह बताता है कि मनुष्य को मान(घमंड ) से दूर रहना चाहिए किसी को भी किसी प्रकार का मान या अहंकार हो जाएगा उसका आर्थिक, ब्यवहारिक, सामाजिक  पतन जरूर होगा । इसीलिए कहा गया है कि उत्तम मार्दव धर्म का पालन करने से मान और अहंकार का क्षय होता है और मनुष्य सच्ची विनय शीलता को प्राप्त करता है।आज प्रातः 7 बजे भगवान का अभिषेक हुआ फिर शांतिधारा फिर दशलक्षण की पूजा हुई ।आज की शांति धारा के पुण्यर्जक थे बिनोद गंगवाल और अक्षत शाह ।समाज के सभी पुरुष और महिलाएं पूजा में भाग ले रही है ।आज के कार्य क्रम में , विनीत जैन, संतोष जैन, प्रमोद जैन, नवीन गोधा, अमित जैन  साधना बाकलीवाल , करुणा जैन, तारा देवी जैन ,पायल शाह, सपना जैन, नीलम गोधा आदि ने भाग लिया

Post a Comment

0 Comments