Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज धनबाद रेलवे स्टेशन पर लोग पहली बार वंदे भारत ट्रेन का करेंगे दीदार


Dhanbad। आज धनबाद रेलवे स्टेशन पर लोग पहली बार वंदे भारत ट्रेन का दीदार करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन उद्घाटन कर दिया है. हावड़ा वंदे भारत स्पेशल 2:30 बजे धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचेगी. धनबाद में पहले दिन ट्रेन 20 मिनट रुकेगी और उसके बाद रवाना हो जाएगी. इस ट्रेन का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा. धनबाद होकर चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी. 

धनबाद होकर चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी की है

धनबाद स्टेशन पर सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर हावड़ा के लिए रवाना करेंगे. धनबाद होकर चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी की है. कोडरमा और पारस नाथ भी ट्रेन का स्वागत किया जाएगा. कई संगठन के लोग भी वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे. 18 सितंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से गुरुवार को छोड़ सप्ताह में 6 दिन चलेगी. हावड़ा गया वंदे भारत सुबह 6:50 बजे हावड़ा से खुलेगी और 9:43 बजे धनबाद पहुंचेगी. दोपहर 12:30 बजे गया यह ट्रेन पहुंचेगी. धनबाद में यह ट्रेन 5 मिनट रुकेगी. बाकी स्टेशनों पर दो-दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है.यह अलग बात है की राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी से भी महंगी है गया हावड़ा वंदे भारत ट्रेन. वंदे भारत से धनबाद से हावड़ा जाने के लिए यात्रियों को1735 रुपए देना होगा. चेयर कार के लिए 990 लगेंगे.

इन विशेषताओं से है लैस

वंदे भारत एक्सप्रेस को कई सुविधाओं से लैस किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषता नया और अपग्रेड संस्करण है। वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किलोमीटर प्रति घंटा की उच्चतम गति हासिल कर सकती है। इसमें टक्कर रोधी कवच प्रणाली इंटीग्रेटेड है। साथ ही, वंदे भारत एक्सप्रेस में विमान जैसी यात्रा अनुभव और आधुनिक सुरक्षा फीचर दिए गए हैं। ट्रेन में दिव्यांग जनों के अनुकूल शौचालय और ब्रेल लिपि में सीट नंबर अंकित किए गए हैं।वंदे भारत एक्सप्रेस में समान हवा डिस्ट्रीब्यूशन के लिए विशेष एयर कंडीशनिंग डक्ट लगाया गया है। साथ ही, टच फ्री सुविधाओं के साथ वायो वैक्यूम शौचालय भी ट्रेन में मौजूद हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में 360 डिग्री घूमने वाली सीटें लगी हुई हैं। इसके अलावा स्लाइडिंग फुट स्टेप के साथ ऑटोमैटिक दरवाजे लगे हुए हैं। अत्याधुनिक अग्नि नियंत्रण प्रणाली से यह ट्रेन लैस है। इस ट्रेन के प्रत्येक कोच में 32 इंच का पैसेंजर इनफॉरमेशन एंड इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है।

Post a Comment

0 Comments