Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संत अंथोनी चर्च, धनबाद में प्रार्थना सभा का आयोजन कर पूर्व फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो ने नये फादर अमातुस कुजूर को 21वें संत अंथोनी चर्च के फादर के रूप में शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण कराया



Dhanbad। संत अंथोनी चर्च, धनबाद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा आरंभ होने से पूर्व फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो ने नये फादर अमातुस कुजूर को 21वें  संत अंथोनी चर्च के फादर के रूप में शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण कराया तथा फादर अमातुस कुजूर ने प्रार्थना सभा का संचालन किया प्रार्थना सभा के उपरांत फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो ने फूलों का गुलदस्ता एवं शाल भेंट करते हुए फादर अमातुस को सम्मानित किया । सहायक फादर प्रदीप मरांडी ने नये फादर अमातुस कुजूर का स्वागत करते हुए अपने स्वागत उद्घोष में कहा कि यह बहुत ही अद्भुत बात है कि संत अंथोनी चर्च धनबाद के 104 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फादर ने दूसरी बार यहां का पदभार संभाला है।  उन्होंने आगे बताया कि फादर अमातुस कुजूर के धनबाद आगमन पर एक बहुत ही मनोरम एवं अद्भुत दृश्य देखने को मिला। हुआ यूं कि जहां एक ओर फादर अमातुस को छोड़ने आए लोग उन्हें श्रद्धापूर्ण विदाई दे रहे थे वहीं दूसरी ओर धनबाद चर्च के लोग हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए उनका स्वागत कर रहे थे। यह दोनों ही दृश्य एक दूसरे के बिल्कुल ही विपरीत था लेकिन दोनों ही दृश्यों के कारण आंखों में आंसू आ रहे थे। फादर का स्वागत महिला संघ एवं कार्मल स्कूल की बच्चियों द्वारा मधुर गीत के साथ किया गया। दूसरी बार धनबाद चर्च में आने की खुशी को व्यक्त करते हुए फादर अमातुस ने कहा कि मुझे ईश्वर द्वारा यहां आप लोगों के बीच दोबारा आने का मौका मिला है। जिसका मैं बहुत आभारी हूं तथा मैं चाहता हूं कि हम सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर अपने आप को आत्मिक एवं कलीसियाई रूप से आगे बढ़ाएं। हम एक दूसरे की बुराई नहीं बल्कि अच्छाई को देखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशिर प्रभात तिर्की, रिशु सुरीन, शांति सोए, हरमन बिल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments