Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रेलवे इंजीनियर्स ने मनाया इंजीनियर्स डे। राष्ट्र की प्रगति एवं रेल सुरक्षा के ध्वज वाहक हैं इंजीनियर



धनबाद। आज ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनीयर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में रेलवे इंजीनीयरों ने रेलवे आडिटोरियम धनबाद में भारत-रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती को धूमधाम से मनाया। सर विश्वेश्वरैया जी को माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत इं. अमरनाथ साह के द्वारा सरस्वती वंदना से हुई।

इस कार्यक्रम में रेल सुरक्षा कवच के विषय विस्तृत चर्चा हुई और इसके तकनीकी विशेषताओं के बारे में सभी को अवगत कराया गया। यह प्रणाली विकसित भारत एवं सुरक्षित रेल का आधार स्तम्भ है। इसमें 10000 साल में सिर्फ एक त्रुटि की संभावना है। रेलवे इंजीनियर्स ने रेल सुरक्षा के बारे अपना शत प्रतिशत योगदान देने का संकल्प लिया।आगे रेल इंजीनियर्स ने अपने हितों के बारे में भी चर्चा किया और अपने प्रति रेलवे बोर्ड के नकारात्मक रवैए पर नाखुशी जाहिर की। रेलवे बोर्ड की गलत नीतियों के कारण आज रेल इंजीनियर ग्रुप सी में कार्य करने हेतु बाध्य हैं और सामाजिक न्याय से वंचित हैं। इस संदर्भ में मां. रेल मंत्री जी और मां. रेल मंत्री जी संपर्क करके ज्ञापन दिया जा चुका है।अंत में, रेलवे इंजीनियर अश्विनी वैष्णव, माता. रेल मंत्री इं. -ब्रजमोहन अग्रवाल, मा. संरक्षा निदेशक रेलवे बोर्ड एवं इंजी. कमल किशोर सिन्हा, माता.

मंडल रेल प्रबंधक धनबाद को इंजीनियर्स डे के अवसर दिए गए शुभकामना संदेश के लिए विशेष आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इं. आर. के. सिंह, इं. डी. के. सिंह, इं. राजेश कुमार, इं. आर के दत्ता, इं. पी के सिंह. इं. संजय कुमार, इं. रेखा कुमारी, इं. अंजली इं. सुमेश कुमार, ई. ए. एन. साह, ई. विनय कुमार, ई. सोनू कुमार, इं. मुकेश कुमार, इं. संजीव पाण्डेय के साथ ही इस कार्यक्रम में करीब 60 इंजीनियर शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments