Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा जिला कार्यालय में धनबाद विधानसभा प्रत्याशी के लिये रायशुमारी में दो प्रबल दावेदार भाजपा विधायक राज सिन्हा और एलबी सिंह के समर्थक भिड़े


Dhanbad : झारखंड में कभी भी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टी अपने प्रत्याशियों के रायशुमारी कर रही है। धनबाद भाजपा जिला कार्यालय में धनबाद विधानसभा प्रत्याशी के लिये रायशुमारी बैठक के साथ वोटिंग किया गया।प्रदेश से नियुक्त प्रभारी किसलय तिवारी रायशुमारी में शामिल हुए। विधायक राज सिन्हा की ओर से मंजीत सिंह पंहुचे थे। वही रायशुमारी में दावेदारी के लिए एटी देवप्रभा आउट सोर्सिंग के मालिक एलबी सिंह भी भाजपा कार्यालय पहुँचे और सभी से समर्थन करने का आग्रह किया। वही रायशुमारी के दौरान भारी हंगामा शुरू हो गया। भाजपा विधायक राज सिन्हा और टिकट की दावेदारी कर रहे एलबी सिंह के समर्थक की बहसबाजी के साथ-साथ धक्का मुक्की हो गई। दोनों में काफी देर तक बहसबाजी होती रही। इस कार्यक्रम के दौरान गहमागहमी बढ़ गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच तीखी बहस और आपसी मतभेद उभरकर सामने आए। इसके परिणामस्वरूप कार्यालय परिसर में अव्यवस्था का माहौल बन गया और आम लोग भी इस घटनाक्रम के साक्षी बने। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया तब जाकर मामला शांत हुआ। वही भाजपा विधायक राज सिन्हा के समर्थक मंजीत सिंह ने कहा कि रायशुमारी बैठक में कुछ दावेदार कार्यालय के बाहर पैसे देकर कार्यकर्ता को डायवर्ट कर रहे है। जो पदाधिकारी नही है,वो भी वोट करने पहुँच जा रहे।इसका विरोध करने पर मारपीट करने के साथ-साथ धमकी भी दिया गया है। वही रायशुमारी प्रभारी ने हंगामा, बहसबाजी होने से इनकार करते हुए पूरी निष्पक्ष प्रक्रिया से रायशुमारी वोटिंग होने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments