धनबाद। स्वामी जी की जन्म दिवस को युवा उत्सव के रूप में रामकृष्ण विवेकानंद society,Bank More Dhanbad के  प्रांगन मे मनाया गय । स्वामी जी का जन्मदिन देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष सोसाइटी प्रांगण में युवा  दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम स्वामी जी के चित्र पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल चटर्जी एवं सचिव अधिवक्ता सुजीत चंद्र मल्लिक एवं अतिथियों ने  दीप प्रज्वलित कर एवं केक काट अनुष्ठान की शुरुआत हुई।

धनबाद के सभी नामीधामी स्कूल के छात्र-छात्राएं आश्रम प्रांगण में उपस्थित हुए एवं अपनी अपनी प्रतिभा दिखाएं। स्वामी जी पर भाषण प्रश्न उत्तर ड्रॉइंग  पोस्टर राइटिंग,quiz ,आदि कंपटीशन एवं अपनी रुचि सजावट में भाग लिए। बाहर से आए हुए परीक्षक को के निर्णय के अनुसार सभी सफल छात्र छात्राओं को सोसाइटी के  तरफ से पुरुषकृत किया गया। युवा दिवस के इस  कार्यक्रम मे संस्था के सभी सदस्यों ने ने अपनी अपनी भागेदारी  निभाई।  उसके बाद उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने  प्रसाद ग्रहण किया।

अनुष्ठान को सफल करने के लिए संस्था के सुजय नियोगी अभिजीत राय बापी विश्वास Dr सुजाता चटर्जी, नूपुर मोइत्रा कल्पना चटर्जी बादल सरकार राजेश राय मानस चक्रवर्ती श्यामल सेन, नदिया नंदन घोष, तुलसीकांत चौधरी का सहयोग रहा।