Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जदयू की प्रदेश कमेटी हुई जारी, धनबाद के उदय सिंह बने महासचिव

 


धनबाद | जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने सोमवार को प्रदेश कमेटी की सूची जारी की। सूची में धनबाद के उदय सिंह को प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी दी गई है। पीएन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, आशीष शीतल मुंडा प्रदेश महासचिव, सोमेन दत्ता प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता, सुशील कुमार को अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सह प्रवक्ता बनाया गया है। दिली पांडेय, मनोज सिंह, सुयश पांडेय को प्रदेश सचिव, सुनील सिंह, विश्राम प्रसाद, अशोक ठाकुर, अभिषेक पांडेय, मीर अशरार, शिवशंकर मुंडा और नीतेश ओझा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। शिवानी लता को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और सुबोध श्रीवास्तव को पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments