Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जन्मदिन पर याद किये गए शिक्षाविद डॉ जे के सिन्हा, जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय का वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया

 



धनबाद। शिक्षाविद डॉ जे के सिन्हा के जन्म उत्सव  पर डॉ. जे. के. सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद में विद्यालय का वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया । विद्यालय के प्रार्थना सभा में बच्चों ने विद्यालय के संस्थापक डॉ. जे. के. सिन्हा के चित्र पर पुष्पों की अंजलि प्रदान करते हुए डॉ जे के सिन्हा के जीवन के शैक्षणिक आयामों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका डॉ शोभा सिन्हा ने डॉ जे के सिन्हा के शिक्षा के प्रति लगाव एवं शिक्षा के लिए किये गए कदमों की चर्चा करते हुए बताया कि उनके प्रयासों की बदौलत ही धनबाद की जमीन पर संयुक्त बिहार में सी बी एस ई द्वारा मान्यता प्राप्त पहले विद्यालय का प्रारम्भ हुआ ।       

तत्पश्यात संस्थापिका डॉ. शोभा सिन्हा एवं प्राचार्य डॉ. बी. जगदीश राव ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर एवं तिरंगे के तीन रंगो के गुब्बारे को उड़ाकर अंतर कक्षा खेल प्रतियोगिता की औपचारिक शुरआत की।  बच्चों के शारीरिक क्षमता को विकसित करने के ध्येय आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। आज के वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में केक ईटिंग रेस, स्पून मार्बल रेस, रिले रेस, स्लो साइकिल रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, मैथ्स सॉल्विंग रेस जैसे व्यक्तिगत प्रस्पर्धाओं के साथ बालक एवं बालिकाओं के लिए कबड्डी एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं में करीबन पांच सौं से अधिक बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी खेल एवं वर्गों के विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक पप्पू यादव, सुदीप सरकार, आनंद कुमार सहाय, शैलेश सिंह, अमित कुमार, अमित दास, पिऊष बेरा, राजा पॉल, सुबोध कुमार राय, दीपक अग्रवाल, पंकज प्रसून मिश्रा, निबेदिता डे, प्रज्ञा शुक्ला, रिया, चंदना घोष सहित सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments