Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सुड़ी समाज कल्याण समिति का महाअधिवेशन 23 मार्च को बरवाअड्डा दुर्गा मंदिर प्रांगण में होगा


धनबाद। बरवाअड्डा दुर्गा मंदिर प्रांगण में झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 23 मार्च को वार्षिक महाधिवेशन को सफल करने के संबंध में चर्चा की गई। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 23 मार्च की महाअधिवेशन इस बार बरवाअड्डा दुर्गा मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय संरक्षक श्रीमती रेखा मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना मंडल, जिला सचिव श्रीमती आदर मंडल, हीरेन मंडल, सुशील मंडल, राजेश मंडल, आशीष मंडल, वीरेंद्र चंद्र मंडल, तपन कुमार मंडल ,अजीत कुमार मंडल, सुमित कुमार मंडल, हलधर मंडल, दिनेश मंडल एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments