धनबाद। पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा पर दामोदर बचाओ आंदोलन हमेशा की तरह इस वर्ष भी दामोदर महोत्सव अर्थात दामोदर नदी का पूजन आज सुदामडीह सूर्य मंदिर, दामोदर नदी घाट जिला धनबाद में हर्षोल्लास के साथ पार्षद प्रियंका देवी की उपस्थिति में हुआ।
दामोदर बचाओ आंदोलन के धनबाद जिला संयोजक अरुण कुमार राय ने कहा कि जब से आंदोलन चल रहा है दामोदर नदी में लोगों का रुझान बढा है। पर्यावरण बचाने को लेकर लोग सचेत हो रहे हैं छोटा से लेकर बड़ा सभी को ऑक्सीजन चाहिए और यह तभी मिलेगा जब नदी सुरक्षित रहेंगे पेड़ लगेंगे। इसलिए हम सब पर्यावरण को बचाने के लिए नदियों को संरक्षित करने का कार्य करें। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित ने कहा कि आज मोहन बाजार दुर्गा मंदिर प्रांगण में सैकड़ो पेड़ लगाए जा रहे हैं जिसे बचाने का काम हम सबों को जाता है। पेड़ लगाने में अहम भूमिका दामोदर बचाओ आंदोलन के सुदामडीह संयोजक प्रभास कुमार अग्रवाल को जाता है।
कई संस्था इसमें बढ़-चढ़कर कम कर रहे हैं जिसमें आरोग्य भारती, के साथ बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड दामोदर बचाओ आंदोलन के साथ काम कर रहे हैं। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के मुख्य प्रशिक्षक रिकी कुमार साव, शुभम, शैलेश रंजन, मिथिलेश कुमार, सुनील सिंन्हा, गणेश साव, कलिकिंकर, ममता सिंह, सुगंजी, ओमप्रकाश पांडे आदि प्रमुख रूप से रहे।
0 Comments