Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रदेश की सभी दुर्गा पूजा समितियों को वित्तीय सहायता, मुफ्त बिजली एवं भोग निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जाए:रीना मंडल



झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद के उपायुक्त मिला

Dhanbad। झारखंड राज्य में सभी जाति-धर्म के लोग दुर्गा उत्सव को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। राज्य के प्रत्येक ज़िले में सर्वजनिक पूजा समितियाँ इस पर्व का आयोजन करती हैं और साथ ही सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। पूर्व में प्रदेश सरकार के द्वारा समितियों को चावल, चीनी, रसोई तेल, मिट्टी तेल आदि सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी, किंतु वर्तमान में पूजा समितियों को किसी प्रकार की सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हो रही है। इसके विपरीत पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में दुर्गा उत्सव की महत्ता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है। झारखंड में भी दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, जिससे पर्यटन के विकास की संभावनाएँ और भी प्रबल होती हैं।इसी परिप्रेक्ष्य में, आज  2 सितंबर 2025 को झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद के उपायुक्त महोदय से भेंट की और उपायुक्त महोदय के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन  को पत्र भेजकर यह आग्रह करने का अनुरोध किया कि प्रदेश की सभी दुर्गा पूजा समितियों को वित्तीय सहायता, मुफ्त बिजली एवं भोग निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उपायुक्त महोदय ने इस प्रस्ताव की सराहना की तथा आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री महोदय को मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित सदस्य आशीष मंडल, सिंटू मुखर्जी, सुसोवन चौधरी, मनोज हलदार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments