Dhanbad। सिंबायोसिस किड्स स्कूल में दुर्गा पूजा महोत्सव और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक आशीष मंडल ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक और शौर्य की उपासक है। इस तरह कार्यक्रमों से बच्चे शैक्षिक उपलब्धियों के साथ सांस्कृतिक अभिव्यक्ति में भी आगे बढ़ेंगे। शिक्षिका मौसमी मंडल और मौसमी सरकार ने दुर्गा स्तुति के साथ उत्सव का शुभारंभ की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मां दुर्गा के रूप से लेकर महिषासुर मर्दिनी की कथा को विस्तृत तरीके से छात्राओं ने दर्शाया साथ ही धुनुची नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा प्ले और नर्सरी के नन्हे मुन्ने बच्चों अन्य देवी देवताओं के वेश में नजर आए। एलजी और यूकेजी के बच्चों ने डांडिया नृत्य कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण ऊर्जा से भर दिया। स्कूल के प्राचार्या रीना मंडल ने प्रतिभा की सराहना की और सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकगणों और छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
0 Comments