धनबाद। राइजिंग चेरिटेबल सोसाइटी के द्वारा आयोजित 141वीं जन्मजयंती का कार्यक्रम स्थानीय राजेंद्र पार्क,नजदीक न्यू टाउन हॉल में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। राइजिंग सोसाइटी के द्वारा राजेंद्र पार्क को फूल मालाओं, बैलून एवं रंग रोगन करके सजाई गई है,कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री राज सिन्हा,JMM के श्री अमितेश सहाय,निवर्तमान पार्षद श्री अशोक पाल,पूर्व पार्षद श्री मनोरंजन कुमार, भाजपा नेत्री श्रीमती रमा सिन्हा,कायस्थ महासभा के अध्यक्ष श्री रवि श्रीवास्तव,शहर के अनेक गणमान्य बुद्धिजीवी नागरिक,राइजिंग के सैकड़ों सक्रिय सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।विधायक श्री राज सिन्हा ने उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए राजेंद्र बाबू जी के उच्च आदर्श,सादगीपूर्ण जीवन,स्पष्ट विचार,दूरदर्शी विशन,जबरदस्त स्मरणशक्ति,संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में उनके संविधान का निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान,राष्ट्रपति के रूप में लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करना,आजादी से पूर्व स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी को सहयोग करना,हिंदी के प्रति जोड़दार आवाज उठाना एवं इनके व्यक्तित्व के ऊपर प्रकाश डालें,अन्य अनेक वक्ताओं ने भी देशरत्न के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं उनके जीवन के विभिन्न अनछुए पहलुओं को प्रकाश में लाएं।*




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments