Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद ने रणधीर वर्मा ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में सरायकेला खरसावां को 284 रनों के अंतर से पराजित किया




Dhanbad।  श्रेष्ठ के तूफानी दोहरे शतक की मदद से धनबाद ने रणधीर वर्मा ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में सरायकेला खरसावां को 284 रनों के अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही धनबाद का ग्रुप ए से क्वार्टर फाइनल में पहुंचना सुनिश्चित हो गया है। जियलगोरा स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीत सरायकेला खरसावां ने मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। धनबाद के कप्तान श्रेष्ठ ने 116 गेंद पर 245 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसमें उन्होंने 20 चौक वह 19 छक्के उड़े। उनकी इस पारी की मदद से धनबाद में निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 496 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। श्रेष्ठ के अलावा सुधीर राय ने 44 गेंद पर 60, युवराज सिंह ने 48 गेंदों पर अविजीत 73 और स्पर्श त्यागी ने 35 गेंद पर 44 रनों की पारी खेली। सरायकेला खरसावां की ओर से आशीष कुमार यादव ने 46 पर तीन सुयश मिश्रा ने 83 रन पर तीन विकेट लिए।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी सरायकेला खरसावां की टीम 44 ओवरों में 212 रन बनाकर आउट हो गई। अभिजीत पांडे ने 58, यश कुमार ने 39, पवन कुमार ने 31 और सुयश मिश्रा ने नाबाद 30 रन बनाए। धनबाद के राहुल प्रसाद ने 35 पर चार और सुधीर राय ने 16 रन पर तीन विकेट लिए। आर्यमन लाल, अरबाज शेख और आदित्य सिंह को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच श्रेष्ठ को चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार मैच रेफरी मनोज यादव व जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास ने प्रदान किया। इस अवसर पर डीसीए के बीएच खान, अंपायर रवि झा व अंबुज कुमार, स्कोरर ज्ञान रंजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments