Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई,3 लाख रुपए देकर फाउंडर ट्रस्टी बन सकते हैं




धनबाद।  मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की दशम बोर्ड बैठक धनबाद क्लब में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता  अनिल मुकीम  ने की ओर संचालन  विनोद पसारी जी ने किया।सर्वप्रथम तीन बार ॐ का उच्चारण कर बैठक की शुरुवात हुई। तत्पश्चात विनोद पसारी  ने आज की कार्यवाही की रूपरेखा बताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 01.04.2026 से नए फाउंडर ट्रस्टी के लिए 5 लाख रुपए निर्धारित किए गए है जो वर्तमान में अभी 3 लाख रुपए हैं। अभी जो  लोग ट्रस्टी बनना चाहते हैं तो 31.3.26 तक 3 लाख रुपए दे कर फाउंडर ट्रस्टी बन सकते हैं।  इस प्रस्ताव को सभी ने मेज थपथपाकर पारित किया। सभी ने एक स्वर  में प्रस्तावित MVT रिजॉर्ट का  जल्द से जल्द निर्माण कर प्रथम फेज मे मन्दिर, रेस्टोरेंट एवम लाउन को 2026 की दिपावली तक समाज को समर्पित करने का संकल्प लिया। श्री सुनील मित्तल ने पिछली बैठक की कार्यवाही को सदन में रखा और धन्यवाद ज्ञापन श्री रवि अग्रवाल ने दिया। इस बैठक में  श्री योगेन्द्र तुलसीयान ,श्री बिनोद तुलसीयान , श्री सजन खरकिया, श्रीमती निर्मला तुलसीयान, श्री वेद प्रकाश केजरीवाल, पवन केजरीवाल,  रमेश रिटोलीया ,आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे 

Post a Comment

0 Comments