Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, दोपहिया वाहन रैली में दिखा अद्भुत उमंग और उत्साह




धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। निर्वाचन क्षेत्रों में इसके बाद न तो सभा होगी न ही कोई जुलूस का आयोजन होगा, ऐसे में धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का चुनावी जनसंपर्क अभियान और रैलियों का दौर काफी तेज हो गया है। चंद्रशेखर अग्रवाल के जनसंपर्क और रैली में शुक्रवार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसमे सबसे खास रहा युवाओं का उमंग और उत्साह, जो अद्भुत था। आज मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद के प्रभातम के समीप ट्रिनिटी गार्डन सिटी अपार्टमेंट, भेलाटांड़, मनईटांड़ स्थित गजुआटांड़, बारामूड़ी खटाल और डिगवाडीह 10 नंबर बाजार आदि जगहों पर धुंआधार तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के देवतुल्य जनता से सुखद भेंट कर संवाद किया।  वहीं, झारखंड मोड़ से नया बाजार तक मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में युवाओं ने एक दोपहिया वाहन रैली निकाली। जिसमे युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दोपहिया वाहन रैली में शामिल हजारों युवाओं का उमंग और उत्साह देखते ही बन रहा था, चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में युवाओं के गगनभेदी नारों से पूरा इलाका गुंजयमान हो उठा। वहीं क्षेत्र की जनता भी मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के इस अद्भुत रैली का स्वागत करने के लिए सड़क पर उमड़ पड़ी थी। इस अद्भुत रैली को लेकर मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा- *"आज का उमंग और उत्साह अद्भुत रहा। आप सभी युवा साथियों ने जिस ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ झारखण्ड मोड़ से नया बाज़ार तक आयोजित दोपहिया वाहन रैली में सम्मिलित होकर अपना समर्थन दिया, उसके लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद, आभार। आइए हम सब मिलकर धनबाद में 'विकास की रैली' का संचालन कर हम अपने धनबाद नगर को समृद्धि और संपन्नता के नए पड़ाव तक ले चलें। 23 फरवरी को गुलाबी बैलेट पेपर पर क्रमांक 06 बिस्कुट छाप पर मुहर लगाकर धनबाद की चहुंमुखी प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।"*

Post a Comment

0 Comments