ग्रामीणों ने चार महिला को पकड़कर ईस्ट बसुरिया ओपी को सौंपा
मामला को शांत कराने के लिए तीन थाना की पुलिस पहुंची
कतरास इंस्पेक्टर ने मीडिया को बताया कि अफवाह पर ध्यान न दे
तेतुलमारी। बुधवार की सुबह ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत निछानी स्कूल के समीप चार संदिग्ध महिलाओं को स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पूछताछ के बाद सभी महिलाओं को ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कतरास अंचल के पुलिस निरीक्षक मुकेश चौधरी, तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी, कतरास के पु.नि. सत्येन्द्र यादव, अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार, ईस्ट बसुरिया ओपी के पु.नि. जावेद इकबाल सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान बिंदु देवी, इसरावती देवी, सुनीता देवी व रबीना के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, मऊ एवं देवरिया की रहने वाली बताई जा रही हैं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे बच्चा चोर नहीं हैं। उनमें से एक महिला ने कहा कि वह अपने पति की शराब की लत से परेशान होकर घर छोड़ चुकी है। उनका कहना है कि वे पहले चंद्रपुरा में थीं और धनबाद होते हुए रेगुनी मल्लाह बस्ती के निछानी पुल पहुंचीं। निछानी पुल के पास हाथ-मुंह धोने और अमरूद तोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर घेर लिया और नोक झोंक के साथ मारपीट की।घटना की सूचना पाकर ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस पहुंची।ग्रामीणों के बीच चार महिलाओं को पुलिस अपने साथ ईस्ट बसुरिया ओपी पहुंची।बच्चा चोर की सूचना पर ओपी के पास भारी भीड़ लग गई । मौके पर तीन थाना के पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। कतरास अंचल के पुलिस निरीक्षक मुकेश चौधरी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बच्चा चोरी की आशंका हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाहों को रोकने के लिए कतरास अंचल के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्रों में जागरूकता रथ निकाला जा रहा है। इससे पूर्व बरोरा और तेतुलमारी में जागरूकता अभियान चलाया गया था तथा अब ईस्ट बसूरिया और राजगंज में भी जागरूकता रथ निकाला जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के संबंधित जिलों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर महिलाओं की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य मो0 इसराफिल उर्फ लाला एवं मुखिया मो0 आजाद ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी सूचना पर उग्र न होने की अपील की है।कानून को अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। संदिग्ध महिला व पुरुष हो तत्काल पुलिस को सूचना दे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments