Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर निगम चुनाव: स्क्रुटनी के बाद महापौर पद के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द




धनबाद। नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री विशाल कुमार पांडेय ने की। स्क्रुटनी के बाद श्री अखिलेश्वर महतो, डॉ सुशील कुमार एवं सुश्री पुष्पा कुमारी का नामांकन रद्द किया गया। महापौर के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। स्क्रुटनी के बाद श्री अमित कुमार अग्रवाल, श्री आकाश दुसाध, श्रीमती इंदु देवी, श्री उमेश पासवान, श्रीमती कुसुम देवी, श्री चंद्र शेखर अग्रवाल, श्री जावेद इकबाल, श्री दिलीप कुमार, श्री दीनानाथ ठाकुर, श्री नवल किशोर पासवान, श्रीमती नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, श्री प्रकाश कुमार, श्री बिनोद कुमार सिंह, श्री भृगु नाथ भगत, श्री मुकेश कुमार पांडेय, श्री योगेंद्र प्रधान, श्री रवि चौधरी, श्री रवि बुंदेला, श्री राजकुमार कनौजिया, श्री राम विनय सिंह, श्री राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्री शमशेर आलम अंसारी, श्री शांतनु कुमार चंद्रा, श्रीमती शिल्पी शर्मा, श्री संजीव कुमार, श्री संजीव सिंह तथा श्री के.सी. सिंहराज सहित 30 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया। शुक्रवार दिनांक 6 फरवरी 2026 को नाम वापस लेने की तिथि तथा 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।


Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments