झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के बाल विवाह मुक्ति रथ के नुकड़ नाटक,गीत संगीत से आम जन हो रहे है जागरूक
महुदा: झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रन द्वारा द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के लिए धनबाद मे निकाले गए बाल विवाह मुक्ति रथ का आज राधानागर महुदा पहुंचने पर रथ में शामिल संस्था के कार्यकर्ताओ एवं सांस्कृतिक दल के सदस्यो का स्वागत जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया। सांस्कृतक दल द्वारा बाल विवाह के परिणामो को नाटक एवं गीत के माध्यम से अवगत कराया,ट्रस्ट द्वारा पर्चा एवं हेंडविल वितरण भी किया जा रहा है,इस अवसर पर काफी संख्या मे ग्रामीण एवं युवक उपस्थित थे.उपस्थित समूह को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा की बाल विवाह होने से लड़कियों का सपना टूट जाता है,आज के जमाने मे लड़का लड़की मे भेद करना गलत है आज अगर लड़की उच्च शिक्षा ग्रहण कर आत्म निर्भर बनती है तो उससे कई परिवार को फायदा होता है कम उम्र शादी से बच्चों का बचपन छीन लिया जाता है उन्होंने आगे कहा की ट्रस्ट धनबाद को बाल विवाह मुक्त बनाने एवं बच्चों के संरक्षण पर सघन कार्य कर रही है 2030 तक हम सभी मिलकर धनबाद एवं अपने राज्य और देश को बाल विवाह मुक्त बनाना है। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक सह निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं एवं जन प्रतिनिधियो का सहयोग लगातार इस अभियान को मिल रहा है बाल विवाह मुक्त धनबाद बनाने के लिए जिला प्रशासन,पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ साथ आम जनों का सहयोग मिल रहा है पिछले वर्ष पंचयात प्रतिनिधि एवं विभाग के सहयोग से करीब 300 बाल विवाह पर रोक लगाया गया है एक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है,बाल विवाह मुक्ति रथ धनबाद के 50 गाँव मे भ्रमण कर आम जनों को जागरूक करेंगी! मौके पर राजीव कुमार सिंह,बिनोद महतो,नईम अंसारी,दीपा कुमारी, चन्दा कुमारी,पुजा महतो,मीणा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments