धनबाद। सोमवार को श्री दिगम्बर जैन मन्दिर, कतरास रोड, धनबाद में भगवान महावीर का 2624 वां जन्म जयन्ती महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। दिगम्बर जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकली गई जिसमे सभी भगवान महावीर का जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण करके वापस मन्दिर में आ गए। इसके बाद झंडारोहण करके कार्यक्रम शुरू किये गए। दोपहर 11:00 बजे भगवान महावीर जी की प्रतिमा को रथ में विराजमान करके रथ यात्रा निकली गई रथ यात्रा दिगम्बर जैन मन्दिर, कतरास रोड धनबाद से 11:00 बजे प्रारम्भ हुई।भगवान के रथ के सारथी थे श्री संजय मनोज एस. पी. जैन,खवासी थे: श्री मनोज - सुखमाल जैन और खजांची बने श्री ऋषभ मनीष रमेश जैन चार इंद्र रथ में थे ईशान, अमित स्वयंलता जैन और रथ के पीछे एक इंद्राणियों का भी रथ था उसमे प्रमुख रूप से मेघा, गीता, बबिता, श्वेता, डॉली, पुष्प, स्वाति, प्रीति, ज्योति जैन इन्द्राणिया थी। गाजे बाजे के साथ रथ यात्रा प्रारम्भ हुई। जैन समाज के सभी बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, सम्मिलित हुए । सभी नाचते - गाते. झूमते हुए रथ के साथ निकले । अहिंसा परमो धर्म, राग-द्वेष, ईर्ष्या भाव का त्याग, मध मांस एवं मदिरा का त्याग जैन धर्म में प्रमुख रूप से वर्जित है। ऐसे नारे लगाते हुए सभी लोग अंडा, मांश, शराब तीन दुश्मन है जैन धर्म के ईर्ष्या, क्रोध, मान, माया मायाचारी. लोभ इत्यादि का त्याग का प्रेरणा देते हुए नगर भ्रमण माइक लगाकर प्रचार प्रसार करते रहे अहिंसा परमो धर्म, जिओ और जीने दो के नारे लगते रहे। डेग- डेग पर श्री जी की आरती की गई और आरती के साथ-साथ अनेक प्रकार के पेय जल, फल इत्यादि सभी अपने घर के आगे वितरित कर रहे थे। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए कतरास रोड, श्री मंदिर जी से बैंक मोड़ तक पहुंची और वहां से वापस मंदिर जी आई। इस प्रकार से भगवान मंदिर में आने के बाद पुनः मन्दिर में विराजमान किये गए यहाँ पर भगवान का अभिषेक करके मंदिर जी में विराजमान कर दिया गया। रथ यात्रा में मुख्य रूप से सम्मिमिलित हुए श्री दिगम्बर जैन मन्दिर समिति के सभी कार्यकर्ता, ट्रस्टीगण, अरविन्द, मनोज, संजय, अमित, मनीष व दोनों संजय जैन का परिवार एवं सम्पूर्ण जैन समाज जिसमे आज का शांतिधारा अभिषेक करनेवाले आलोक सौरभ सत्यभामा जैन, श्री चक्रेश जैन (Retd. प्रोफेसर आई.एस. ऍम), महिला समिति से संगीता, सुनीता, स्वयंलता, बबिता, आरोही, तृप्ति जैन सम्मिलित हुए । महिला शक्ति मेघा, प्रीति, वंदना, स्वीटी, ललिता, मीणा, किड्डू जैन, प्रतिक पोपट और प्रभात खबर से एवं प्रेस से सभी प्रतिनिधि मौजूद थे । यात्रा में आईएसएम के 70 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात भोजन एवं भंडार 4 बजे तक चला ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments