Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हमें अपने दायित्वों की पूर्ति करने में सकल समाज का भी चिंता करना है: संजीत कुमार




Dhanbad। जे सी मलिक रोड हीरापुर स्थित श्री दुर्गा मंडप, नियर खोखन तालाब पर आज विराट हिंदू सम्मेलन का अत्यंत भव्य आयोजन संपन्न हुआ। केसरिया ध्वजों और जय श्री राम के उद्घोषण के द्वारा पूरा क्षेत्र भक्ति में और राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबा रहा इस। सम्मेलन में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्ध जनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्र उच्चारण, सुंदरकांड पाठ एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इसके उपरांत शिव तांडव गाया गया । बिरसा पब्लिक स्कूल के द्वारा सांस्कृतिक वेशभूषा में छउ न्रित्य एवं वनवासी न्रित्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही भजन एवं कीर्तन धनबाद के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। हमारे स्थानीय संगीत सुधा के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान एवं ओम कुमार एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों स्वजनों द्वारा श्री संजीत कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रिया रंजन जी, डॉक्टर बी गुहा, मिथिलेश मिश्रा, अजय तिवारी, वीरेंद्र सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित करते कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। मंचासीन अतिथि मुख्य वक्ता प्रांतीय  महाविद्यालीयन  प्रमुख श्री संजीत कुमार जी ने हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कुटुंब प्रबोधन हिंदू शक्ति स्थानीय परिवार की शक्ति संयुक्त परिवार के  बल से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होने की जरूरत है हमें अपने दायित्वों की पूर्ति करने में सकल समाज का भी चिंता करना अनिवार्य है। झारखंड में कई जगहों पर हिंदू समाज पर अत्याचार किया जा रहा है इसलिए हमें एकजुट सर्व समाज को रखने का काम करना होगा। हमारा भारत विश्व को ज्ञान देता था संपूर्ण भारत की चिंता  करने कि  आवश्यता है। अखंड भारत ईनाम  बड़ा था कि भारत से ही भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान यह सारे  देश भारत के ही अंग थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को अखंड भारत का संकल्प लोगों को दिलाया और वासुदेव  कुटुंबकम के सिद्धांतो पर चिरकाल से विश्वास रखता है| इस कार्यक्रम को स्थानीय पार्षद श्री प्रिया रंजन जी ने कहा कि समाज को एक जुट रहने की आवश्यकता है एवं एकता में ही बोल है। इसके उपरांत भारत माता की आरती की गई। तत्पश्चात भोजन मंत्र के उच्चारण के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने महाप्रसाद ग् गृहण किया।  कार्यक्रम में डॉक्टर बी गुहा, संयोजक मिथिलेश मिश्रा, अजय तिवारी, वीरेंद्र सिन्हा, श्री राकेश सुमन जी, सत्येंद्र मिश्रा, आरोग्य भारती के प्रांत सचिव जयप्रकाश नारायण सिंह,सतीश कुमार, आर पी सिंह, गौतम कुमार, श्रीमती आशा मिश्रा, वंदना झा, श्रीमती पिंकी झा,  श्री कृष्णानंद सिन्हा जी, श्रीमती नमिता गोयल जी, श्रीमती अलका देवी जी, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव जी, श्री रमेश राही जी, श्री हेमंत सहाय, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती लक्ष्मी मजूमदार, श्रीमती भारती दुबे, प्रकाश सिंह, कैलाश कुमार, भूपति, संतोष राम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments