धनबाद। झारखण्ड सरकार के उपक्रम झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की 400/220 के० वी० ग्रिड सब स्टेशन NKTL, धनबाद (अदानी) से 220/132/33 के० वी० ग्रिड सब स्टेशन गोविंदपूर एवं 220/132 के० वी० ग्रिड सब स्टेशन दुमका को जोड़ने वाली 220 के० वी० गोविंदपुर-दुमका संचरण लाईन लिलो 400/220 के० वी० ग्रिड सब स्टेशन NKTL, धनबाद (अदानी) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है एवं संचरण लाईन में दिनांक-04.04.2026 को 12:30 hrs. या इसके पश्चात् किसी भी समय उच्च शक्ति (220 के0 वी०) विधुत का प्रवाह प्रारम्भ किया जा सकता है। यह नव निर्मित संचरण लाईन धनबाद जिला के पुर्वी टुण्डी अंचल के अंतर्गत फतेपुर, गोविंदपुर अंचल के अंतर्गत सरकारडीह, मोहनपुर, माचामहौल, मटियाला, जंगलपुर, नेरो, मुर्गाबनी, फुफवाडीह, गहीरा, भटनर, भेलाटांड़, घोड़ामुर्गा एवं कलियासोल अंचल के अंतर्गत जामकुदर, छोटाअम्बोना सुर्योडीह, शीतलपुर, नयाडीह, पींडराहट के इत्यादि मौजा / गाँव के समीप से होकर गुजर रही है। अतः सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त विधुत संचरण लाईन के टॉवरों (खम्भा), तार इत्यादि पर चढ़ने या छुने का प्रयत्न ना करें क्योंकि ऐसा करने से जीवन की हानि होने की सम्भावना है। उपरोक्त हिदायत के बावजूद भी यदि कोई लापरवाही करता है, जिसके फलस्वरूप किसी प्रकार की कोई हानि होती है तो इसके लिए झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड किसी भी प्रकार का उत्तरदायी/जिम्मेदार नहीं होगा।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments