धनबाद। झामुमो जिला कार्यालय, कुर्मीडीह (धनबाद) में झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन, केन्द्रीय मिडिया पैनेलिस्ट डॉ निलम मिश्रा, जिला सचिव मन्नू आलम,महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, जिला प्रवक्ता समीर रवानी द्वारा हजारीबाग, विष्णुगढ़ में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या के मामले को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि इस पूरे मामले में झारखण्ड पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए भारी दबाव के बावजूद कम समय में घटना का सफल उद्भेदन किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस संवेदनशील घटना को राजनीतिक हथियार बनाकर झारखण्ड सरकार को बदनाम करने की साजिश रची। बिना तथ्यों के मामले को दुष्कर्म का रूप देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब जब सच्चाई सामने आ गई है और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भीमराम का नाम मुख्य अभियुक्त के रूप में उजागर हुआ है, तो भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। यह घटना दर्शाती है कि भाजपा केवल झूठ,भ्रम और नफरत की राजनीति करती है। भाजपा को नैतिकता के आधार पर जनता से माफी मांगनी चाहिए। मौके पर मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा की भाजपा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर चौक चौराहे पर धरना प्रदर्शन कराकर सरकार की छवि धूमिल करनें का निचले स्तर तक प्रयास करती है। महिलाओं के प्रति संवेदना सिर्फ उन्ही राज्यों के लिए होती है जहां भाजपा की सरकार नहीं है । ये मणिपुर ,बिहार ,अंकिता भंडारी तथा भाजपा द्वारा बीएचयू में छात्राओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया जाता है तब ये चुप रहते हैं। आसाराम बापू ,राम रहीम जैसे बलात्कारियों को पैरोल पर छोड़ा जाता है तब भी चुप रहते हैं। दिल्ली में हमारे देश की स्वर्ण पदक विजेता रेसलर बेटियों को अपमानित किया जाता है तब भी चुप रहते हैं। ऐसे आज संख्यक उदाहरण है जिसमें भाजपा सीधे तौर पर ऐसे बलात्कारियों को बचाने और संरक्षण देने का काम करती हैं। आखिर क्या कारण है कि जहां भी ऐसी घटना घटती है कहीं ना कहीं जांच के उपरांत बार-बार हर बार भाजपा के लोग ही इसमें संकल्पित पाए जाते हैं ।ये दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबके लिए तथा समावेशी के साथ सबका विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। भाजपा को चाहिए अपनी हरकतों के लिए राज्य के लोगों से क्षमा मांगे।
मौके पर जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र इस घटना से पूरी तरह उजागर हो चुका है। एक ओर वे कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं, दूसरी ओर उनके ही कार्यकर्ता इस तरह के जघन्य अपराध में शामिल पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब नैतिकता के आधार पर आत्ममंथन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को त्वरित न्याय के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।*



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments