Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ठहाकों से गूंजेगा धनबाद, हास्य कवियों की सजेगा महफिल, 05 अप्रैल को धनबाद क्लब में होगा भव्य आयोजन, “नारी तुम दुर्गा हो” पुस्तक का भी होगा लोकार्पण

 


हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट एवं धनबाद क्लब की संयुक्त प्रस्तुति

धनबाद। शहर के श्रमिक चौक स्थित होटल एस. आर. एच में हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट एवं धनबाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य “ठहाकों का उत्सव – हास्य कवियों के संग” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 05 अप्रैल 2026, रविवार, संध्या 7:00 बजे से धनबाद क्लब स्थित ओपस्टर हॉल में किया जा रहा है।इस गरिमामय आयोजन का उद्घाटन बीरेंद्र भगत (अध्यक्ष, काळका मंदिर, दिल्ली) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के प्रबंध निदेशक  मनोज अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संगीता करण, डॉ. निर्मल ड्रोलिया, श्री दिलीप कुमार गोपालका, श्री सज्जन खरकिया एवं श्री शिव बालक सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध हास्य कवि एवं कवयित्री डॉ. भुवन मोहिनी, डॉ. अनिल चौबे एवं सुदीप भोला अपनी हास्य-व्यंग्य से भरपूर प्रस्तुतियाँ देंगे, जिससे श्रोताओं को एक यादगार संध्या का अनुभव प्राप्त होगा।

👉 विशेष आकर्षण:

इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखिका अनीता निशब्द द्वारा रचित पुस्तक “नारी तुम दुर्गा हो” का भव्य लोकार्पण (विमोचन) भी किया जाएगा। यह पुस्तक नारी शक्ति, आत्मसम्मान और समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को समर्पित एक प्रेरणादायक कृति है।

📢 प्रेस वार्ता:

इस कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ साहित्यकार श्री सीताराम सिंह, हिंदी साहित्य विकास परिषद के अध्यक्ष संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, धनबाद क्लब के वरीय उपाध्यक्ष श्री चेतन गोयनका जी, संजय तिवारी, रविंद्र ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

🎟️ प्रवेश संबंधी सूचना:

कार्यक्रम का प्रवेश पास निशुल्क है। कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम का प्रवेश पास आसानी से हिंदी साहित्य विकास परिषद एवं धनबाद क्लब से प्राप्त कर सकता है।

साथ ही, दिनांक 05/04/2026 को कार्यक्रम स्थल से भी प्रवेश पास प्राप्त किया जा सकता है।

📞 संपर्क सूत्र:

9608385966, 8340202366, 9835142301, 9334098595

Post a Comment

0 Comments