Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद चैंपियंस लीग जूनियर टूर्नामेंट पांच जून से टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले जाएंगे



Dhanbad।धनबाद चैंपियंस लीग जूनियर टूर्नामेंट पांच जून से टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले जाएंगे। धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की सोमवार शाम रणधीर वर्मा स्टेडियम में स्थित डीसीए के कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि धनबाद चैंपियंस लीग तीन वर्ग में आयोजित किया जाना है। फिलहाल अभी जूनियर वर्ग के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। सीनियर एवं महिला वर्ग के चैंपियंस लीग का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्येक टीम में चार टीमें होंगी। खिलाड़ियों का चयन स्थानीय क्रिकेट लीग में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। टूर्नामेंट टी-20 आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट का कार्यक्रम की घोषणा झारखंड टी-20 लीग का कार्यक्रम जारी होने के बाद किया जाएगा ताकि दोनों टूर्नामेंट की तारीख आपस में नहीं टकराए।

वहीं महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कहा कि जूनियर वर्ग में अंडर-14 व अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ी होंगे। खिलाड़ियों के लिए कलर ड्रेस होगा एवं सफेद गेंद से मैच खेले जाएंगे। सभी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जूनियर वर्ग में पांच से सात जून तक लीग मैच खेले जाएंगे और नौ जून को फाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा। बैठक में इन दोनों पदाधिकारियों के अलावा उत्तम कुमार विश्वास, सुनील कुमार, मनीष वर्धन, इब्ने हसन खान, अभिषेक मोइत्रा, कृषाणु चक्रवर्ती व अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments