धनबाद। हीरापुर स्थित गोल्फ ग्राउंड के समीप मधु कुंज निवास में मंगलवार को स्वर्गीय सुदामा प्रसाद की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. सुदामा प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया। उनके छोटे पुत्र संजीव रंजन ने कहा कि पिताजी स्व. सुदामा प्रसाद शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र की एक सम्मानित हस्ती थे। उन्होंने जिला परिषद में हेड अकाउंटेंट, डीआरडीए में डायरेक्टर तथा उपायुक्त के निजी सहायक (पीए) के रूप में अपनी सेवाएं दीं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान रही। उन्होंने धनबाद में इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग की स्थापना की, जो छोटानागपुर क्षेत्र के शुरुआती सीबीएसई विद्यालयों में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कई स्कूलों और मंदिरों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में अमितेश कुमार सहाय, शेखर सहाय, जितेंद्र कुमार सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, संजीव रंजन, शंकर सहाय, राजीव रंजन, प्रवीण कृष्णा, अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका कुमारी, अभिषेक कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
.



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments